अजनर (महोबा)।
अजनर थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने चाचा और भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पर युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत व्यवहार करने का आरोप है।पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके गांव का एक युवक उसे शादी का भरोसा देकर दिल्ली ले गया था। दिल्ली में उसने युवती को अपनी जान-पहचान वाली महिला के घर पर लगभग एक महीने तक रखा। इस दौरान युवक ने उसकी इच्छा के बिना उसके साथ गलत व्यवहार किया।पीड़िता के अनुसार, करीब एक महीने बाद आरोपी युवक का चाचा भी दिल्ली पहुंचा। उसने युवती को घर छोड़ने की बात कहकर अपनी कार में बैठा लिया। रास्ते में उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ गलत किया गया। किसी तरह घर लौटने के बाद युवती ने अजनर थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाचा और भतीजे दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता को हर संभव सहायता दी जा रही है।

0 Comments
please do not enter any spam link in the comment box www.ctm24.com